6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : राणा पूंजा की जयंती पर आदिवासी भील समाज ने किया प्रदर्शन
Play video

VIDEO : राणा पूंजा की जयंती पर आदिवासी भील समाज ने किया प्रदर्शन

-जय आदिवासी भील युवा संगठन ने राणा पूंजा सर्किल बनाने की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 05, 2018

पाली। राणा पूंजा जयंती पर आदिवासी भील समाज ने शुक्रवार को पाली शहर में वाहन रैली निकाली। शहर में राणा पूंजा का सर्किल व प्रतिमा की स्थापना करवाने के लिए समाज के लोगों ने कलक्टे्रट में प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

राणा पूंजा जयंती पर आदिवासी भील समाज के लोगों ने शुक्रवार को शहर में वाहन रैली निकाली। समाज के लोगों का कहना था कि उनका समाज एक गरीब तबके का है। उनके महान योद्धा राणा पूंजा की स्मृति में पाली शहर में एक सर्कल और प्रतिमा लगाई जाए। राणा पूंजा भील ने अपने जीवन के 40 वर्षों तक मुगलों से युद्ध किया और महाराणा प्रताप की हमेशा रक्षा की। ऐसे में आदिवासी भील समाज मांग करता हैं कि जल्द से जल्द शहर में एक सर्किल के साथ प्रतिमा की स्थापना की जाए। रैली में राणा पूंजा के वेश में युवक तीर-कमान लेकर शामिल हुआ।