6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : पाली में सतरंगी सप्ताह के तहत वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान, युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जगाई अलख
Play video

VIDEO : पाली में सतरंगी सप्ताह के तहत वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान, युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जगाई अलख

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 24, 2019

पाली। लोकसभा आम चुनाव 2019 में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में आयोजित सतरंगी सप्ताह के दौरान बुधवार को जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह साइंस पार्क में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द जैन ने मतदान की शपथ दिलाकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा ने बताया कि जिले में सतरंगी सप्ताह के तहत 20 अप्रेल से प्रतिदिन मतदान जन जागरूक अभियान चलाया जाकर के 29 अप्रेल को अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक अभियान आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में वरिष्ठ नागरिक व मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने की अलख जागई गई। हर पीढ़ी के मतदाता जनतंत्र के भाग्य विधाता गीत एवं जिम्मेदारी का एहसास है वोट डालने को तैयार है गगनभेदी नारों के साथ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह पाली के साइंस पार्क में हुआ।

वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल देकर किया सम्मान
जिला निर्वाचन अधिकारी के वरिष्ठ नागरिकों के पास जाकर उनका माल्यार्पण श्रीफल देकर सम्मान किया ओर मतदान करने की बात कहीं। इस अवसर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कांतिलाल, प्रमोद, हरिसिंह, नन्दुभाई जोशी, श्रीमती लहरीबाई, प्रेमलता, घीसूलाल, चम्पाबाई, प्यारी बाई, भंवरलाल, जयकिशन आदि को माल्यार्पण श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चैधरी, उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता ए.के. सोनगरा सहित स्वीप कार्यक्रम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक
सतरंगी सप्ताह के तहत बुधवार को शहर के अंहिसा सर्किल, सूरजपोल एवं अम्बेडकर सर्किल पर विभिन्न विभागों की ओर से मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को 29 अप्रेल को मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने की अपील की गई। महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चैधरी ने बताया कि इस दौरान आगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी एवं सहायिकाओं ने कतारबद्ध खडे रहकर शहरवासियों को निष्पक्ष व भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान यातायात विभाग के नवीनेन्द्र कुमार, सचिन, विक्रमसिंह परिहार, आईसी समन्वयक नन्दलाल शर्मा, हेमन्त कुमावत, अनिल नामा, रविकांत सैनी, श्यामसिंह सोढ़ा, दिलदार बागवान, दीपक जावा, हिम्मत पटेल, जितेन्द्र आडवाणी आदि मौजूद रहे।