
पाली। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ नकदी व गहनों पर हाथ साफा करते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोडकऱ अंदर रखे दो तोला सोना, सवा किलो चांदी के आभूषण सहित सात हजार नगद चोरी कर लिए। वारदात के बाद मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष रोष जताया।