4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : 17 साल बाद एक फिर से पालीवासियों की प्यास बुझाने आएगी वाटर ट्रेन, 25 को कर सकती है पहला फेरा
Play video

VIDEO : 17 साल बाद एक फिर से पालीवासियों की प्यास बुझाने आएगी वाटर ट्रेन, 25 को कर सकती है पहला फेरा

-वाटर ट्रेन 24 को जोधपुर पहुंचेगी, पाली के लिए 25 को कर सकती है पहला फेरा-अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने तैयारियों का लिया जायजा-हौदियों को दो दिन पहले किया जाएगा साफ, जिससे फिर से नहीं हो गंदगी
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 19, 2019

पाली। जवाई बांध में अब 3.90 फीट (594.15 एमसीएफटी) पानी शेष रहे गया है। इसके बावजूद जलदाय विभाग [ water Department ] ने डेड स्टोरेज की पम्पिंग शुरू नहीं की है। इधर, पाली शहर में वाटर ट्रेन [ water train ] से पानी लाने को लेकर जोधपुर रोड स्थित हैड वक्र्स के पीछे रेलवे ट्रेक के पास बनी हौदियों और वहां करवाए जा रहे कार्यों का अतिरिक्त मुख्य अभियंता नीरज माथुर [ Additional Chief Engineer of water supply Department ] ने जायजा लिया। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को 22-23 जुलाई तक सभी कार्य पूरे करने को कहा।

उन्होंने बताया कि पाली में वाटर ट्रेन लाने के लिए रेलवे को पत्र लिखा जा चुका है। वहां से 24 जुलाई को वाटर ट्रेन मिल जाएगी। जो जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से इस ट्रेन को जरूरत होने पर 25 जुलाई को पाली के लिए रवाना किया जाएगा। कंटीजेंसी प्लान [ Consanguineous plan ] पहले तैयार करने के सवाल पर उनका कहना था कि पाली शहर व गांवों [ Pali city and village ] के लिए पहले ही योजना तैयार की थी। उसी के तहत राशि मिलने पर कुएं व ट्यूबवेल खुदवाने का कार्य करवा दिया गया था। जिससे इस समय गांवों में भी अधिक परेशानी नहीं आ रही है।

अभी तक हालात खराब नहीं
उन्होंने बताया कि जवाई बांध में अभी तक पानी है। हालांकि वह डेड स्टोरेज का है, लेकिन पम्पिंग की अभी तक जरूरत नहीं पड़ी है। वहां कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जरूरत होने पर तत्काल पम्पिंग शुरू कर पानी की आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता दिनेश पुरोहित, अधीशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, सहायक अभियंता हरिराम चौधरी व कनिष्ठ अभियंता शोभा आदि साथ थे।

करीब 50 वेगन की होगी वाटर ट्रेन
अतिरिक्त मुख्य अभियंता के साथ जोधपुर से आए एक्सइएन शेखर हर्ष ने बताय कि वाटर ट्रेन करीब 50 वेगन की होगी। इससे 10 लाख लीटर पानी रोजाना पाली भेजा जाएगा। इसे लेकर जोधपुर में कार्य चल रहा है। जिसे 22 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। पाली में पाइप आदि खरीदने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। उनका कहना था कि हौदियों की सफाई ट्रेन आने के एक-दो दिन पहले ही करवाई जाएगी। जिससे वह वापस गंदी नहीं हो।