
पाली। शहर के यातायात कार्यालय के समीप चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गेट पर डाली जा रही आरसीसी की छत का अड़ाण अचानक गिरने से मलबे में दबी एक महिला श्रमिक घायल हो गई। जिससे बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रोल सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
याातायात कार्यालय के समीप चल रहे गेट के निर्माण मालिक अम्बालाल सोलंकी ने बताया कि गेट पर आरसीसी की छत भरने के लिए अड़ाण लगाई गई थी। जो अचानक ढह गई। इसमें नीचे खड़ी प्रताप नगर निवासी महिला श्रमिक शारदा पत्नी पप्पू राम घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जिसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद महिला श्रमिक के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।