2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत
LIU इंस्पेक्टर की तरह काम कर रहे ये भाजपा विधायक, देखें वीडियो
Play video

LIU इंस्पेक्टर की तरह काम कर रहे ये भाजपा विधायक, देखें वीडियो

विधायक संजय गंगवार ने बताया कि पार्टी से निर्देश मिले हैं कि रात्रि प्रवास के दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचानी हैं।

Google source verification

पीलीभीत। पीलीभीत के सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय सिंह गंगवार इन दिनों सरकारी कार्य पर है। वे सरकार के एलआईयू इन्सपेक्टर का काम कर रहे है। गांव-गांव में जाकर सरकार की योजनाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। यह करने के लिए उन्हें पार्टी से आदेश प्राप्त हुआ है। वहीं अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान दलितों के घरों में भोजन भी कर रहे हैं।

 

गांवों में चौपाल

पीलीभीत सदर विधानसभा से भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर है। वो गांवों में जाकर चौपाल लगा रहे हैं। साथ ही गांव के रहने वाले किसी दलित के घर उनके हाथ का बना खाना भी खा रहे हैं। ऐसा पहली बार भाजपा सरकार में हो रहा है कि जब किसी दलित व पिछड़े वर्ग को सरकार अपनी ओर आकर्षित कर रही हो। इस मिशन को आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी देखा जा रहा है।

 

जनता की एक ही मांग है- नरेन्द्र मोदी

विधायक संजय सिंह गंगवार ने बताया कि उन्हें पार्टी से ऐसे निर्देश मिले हैं कि दो गांवों में रात्रि प्रवास करना है। इस रात्रि प्रवास के दौरान उन्हें केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचानी हैं। उनसे पता करना है कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल भी रहा है या नहीं। अगर नहीं तो उन्हें इनका लाभ दिलाया जाएगा। खास तौर पर उन योजनाओं के लिए ध्यान दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि देश और प्रदेश की जनता की एक ही मांग है और वो है नरेन्द्र मोदी – नरेन्द्र मोदी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का सकारात्मक असर हो रहा है।