
नई दिल्ली। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोेज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर ही उसने उसे धक्का दिया था। उन्होंने कहा कि वे लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं। बता दें कि रविवार को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान मनोज तिवारी और अमानतुल्लाह खैन के बीच जमकर बहसबाजी और धक्का-मुक्की हो गई थी। इस दौरान अमानतुल्लाह खान ने मनोज तिवारी को स्टेज पर से जोरदार धक्का दे दिया था, जिससे वह नीचे गिरते-गिरते बाल-बाल बच गए थे।