14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
Video: छत्तीसगढ़ की जनता से केजरीवाल की अपील, दिल्ली जैसी ईमानदार सरकार को ही लाएं सत्ता में
Play video

Video: छत्तीसगढ़ की जनता से केजरीवाल की अपील, दिल्ली जैसी ईमानदार सरकार को ही लाएं सत्ता में

सीएम केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली जैसी ईमानदार सरकार आनी चाहिए, हमने दिल्ली में जितना काम किया है किसी सरकार ने नहीं किया होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 16 Nov 2018, 6:56 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ की सियासत में कूद गए हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साध रहे हैं। केजरीवाल ने इस वीडियो में छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि ईमानदार सरकार को ही चुनकर सत्ता में लाएं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली जैसी ईमानदार सरकार आनी चाहिए, हमने दिल्ली में जितना काम किया है किसी सरकार ने नहीं किया होगा। केजरीवाल ने कहा कि हमने तीन साल में बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए, साथ ही पानी भी कम कीमत पर दिल्लीवासियों को मुहैया कराया। ये सभी सुविधाएं छत्तीसगढ़ में भी हो सकती हैं अगर वहां पर ईमानदार सरकार सत्ता में आ जाए।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति