17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
Video : कर्नाटक की जीत पर बोले पीएम मोदी कहा, झूठ फैलाने वालों को जनता ने दे दिया जवाब
Play video

Video : कर्नाटक की जीत पर बोले पीएम मोदी कहा, झूठ फैलाने वालों को जनता ने दे दिया जवाब

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक को PM मोदी और अमित शाह ने संबोधित किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 15 May 2018, 10:01 PM IST

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। कर्नाटक में जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्याल पहुंचे। मुख्यालय में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया गया। फिर दोनों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में पहले पीएम मोदी ने वाराणसी हादसे पर दुख जताया उसके बाद कर्नाटक की जीत पर कर्नाटक की जनता और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने इतना प्यार दिया कि भाषा बीच में नहीं आई। पीएम ने कहा कि झूठ फैलाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है। वहीं इससे पहले बीजेपी के मुख्यालय में अमित शाह ने भी कर्नाटक की जनता का शुक्रिया अदा किया और पीएम मोदी के विकास के कामों की तारीफ की। साथ ही अमित शाह ने जमकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लिंगायत के नाम पर समाज को बांटा गया। फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाए गए।

 

 

बड़ी खबरें

View All

राजनीति