
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘अनपढ़ गंवार’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर विवादों में आए कांग्रेस नेता संजय निरूपम अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। इस बयान के बाद उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा जो प्रधानमंत्री की मर्यादा के खिलाफ है। निरूपम ने कहा कि लोकतंत्र का यही मतलब है कि सत्ता में बैठी सरकार के गलत काम की आचोलना हो। मैंने पीएम के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया वे वैसी ही बातें रामायण में भी लिखी हुई हैं।
मिशन 2019: बीजेपी ने तैयार किए 9 करोड़ सिपाही, घर-घर जाकर खोलेंगे यूपीए सरकार की पोल
बता दें कि बुधवार को संजय निरूपम ने मुंबई में कहा, ‘जो बच्चे स्कूल, कॉलेज में पढ़ रहे हैं वो मोदी जैसे अनपढ़-गंवार के बारे में जानकर उनको क्या मिलने वाला है? ये बहुत शर्मनाक बात है कि आज तक हमारे देश के नागरिक और बच्चों को पता ही नहीं है कि प्रधानमंत्री की डिग्री कितनी है?’ निरूपम का यह बयान स्कूली बच्चों को प्रधानमंत्री पर बनी फिल्म दिखाने के संदर्भ में आया था।