28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
CG News: कोल ब्लॉक जनसुनवाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, समर्थक को पहनाई जूते की माला, देखें Video
Play video

CG News: कोल ब्लॉक जनसुनवाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, समर्थक को पहनाई जूते की माला, देखें Video

Raigarh News: जनसुनवाई का समर्थन करने वालों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर अपनी नाराजगी जताई। विरोध के दौरान एक महिला को भी भीड़ ने जूते की माला पहनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
Google source verification

CG News: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के लिए किए जा रहे भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में आयोजित जनसुनवाई के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क उठा है।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जनसुनवाई का समर्थन करने वालों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर अपनी नाराजगी जताई। विरोध के दौरान एक महिला को भी भीड़ ने जूते की माला पहनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और जिले के अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था, जो अब प्रशासन के लिए चिंता बढ़ाने वाला मामला बन गया है।