1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

हाईवा-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसे ड्राइवर जिंदा जले! देखें हादसे का खौफनाक Video

Raigarh Road Accident: हाईवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत की पुष्टि हुई है।

Google source verification

Raigarh Road Accident: रायगढ़ में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कुरकुट नाला के पास हाईवा और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि केबिन में फंसे चालक बाहर नहीं निकल सके। एक ड्राइवर के जिंदा जलने से मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे चालक की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि आग बुझने के बाद ही हो सकेगी। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही।