Road Accident: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा हाइवे पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना अटल पथ एक्सप्रेस-वे के पास मिली थी। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली और उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल पाए गए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने अभी घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सके।