15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन
Play video

विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

विधानसभा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू

Google source verification

रायपुर. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह एवं अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में डॉक्टरों द्वारा जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।