13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

BJP Membership Campaign: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान, देखिए Video में क्या कहा ?

CG News: राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने हर कार्यकर्ता को 25 नए सदस्य जोड़ने की बात कही।

Google source verification

BJP Membership Campaign: पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर भाजपा ने अपने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने जिले के गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर इस अभियान की शुरुआत की। रमन सिंह ने पार्टी के सदस्यता अभियान पर कहा, आज भाजपा ने संगठन पर्व की दृष्टि से एक महान अभियान की शुरूआत की है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्यता अभियान आज शुरू हुआ है। यह महाअभियान आने वाले डेढ़ महीने तक चलेगा।

11 करोड़ सदस्यों में 20 प्रतिशत बढ़ाना है

इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि 1 महीने तक चलने वाले इस अभियान कि वो शुरुआत कर रहे हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाएं और 20% अतिरिक्त नए सदस्य जोड़ने के काम (BJP Membership Campaign) में लग जाएं। वहीं उन्होंने कहा कि, ‘देश में 11 करोड़ सदस्य भाजपा के साथ हैं। अब इस संख्या में 20% की बढ़ोतरी करनी है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़