
CG Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका सदस्यता अभियान 2 सितंबर को शुरू हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी इसके पहले सदस्य बने। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सदस्यता ली। आज मुझसे 4 लोगों ने सदस्यता ली। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई।
शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने प्रदेश के (CG Politics) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर मंडल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैंप के टीटी कॉलोनी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ में हर साल पलायन करते हैं 10 लाख मजदूर, जानिए क्या है वजह
CG Politics: साय ने कहा कि भाजपा सबसे पहले देश को मानती है, उसके बाद पार्टी को और उसके बाद परिवार को मानती है। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।