
रायपुर . छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अंबिकापुर पहुंचने के बाद जमकर डांस किया। राहुल का चौपर दोपहर 1.30 बजे सीतापुर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बने हेलीपैड पर उतरा। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सरगुजा के लोक नृत्य शैला से आदिवासी महिलाओं ने स्वागत किया।
देखें राहुल का जोरदार डांस..
कांग्रेसी नेताओं को नृत्य करता देख राहुल गांधी अपने आपको रोक नहीं पाए और शैला नृत्य करने समूह में पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व सीतापुर विधायक अमरजीत भगत भी थे। आदिवासियों ने शैला नृत्य की भारी-भरकम पोशाक राहुल गांधी को पहना दी और उनके गले में मांदर डाल दिया। राहुल का नया अवतार देख लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर दिया।