25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Crime News: फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हुई थी 65 लाख की डकैती, पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा, कैद बरामद
Play video

Crime News: फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े हुई थी 65 लाख की डकैती, पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा, कैद बरामद

Raipur News: रायपुर के अनुपम नगर में 65 लाख की दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी ने अपने साथियों और एक महिला के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था।
Google source verification

Crime News: रायपुर खम्हारडीह के अनुपमनगर में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। डकैती के पीछे पीड़ि़ता के मित्र और बीएसएफ का पूर्व जवान का हाथ था। उसी ने प्लानिंग की। फिर जमीन कारोबार से जुड़े कुछ लोगों को शामिल किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला

रायपुर के अनुपम नगर में एक चौंकाने वाली घटना में, तीन बुजुर्ग भाई-बहनों को उनके ही घर में दिन-दहाड़े लूट लिया गया। लुटेरों ने लगभग 65 लाख रुपये की नकदी और सोने की एक चेन चुरा ली। पुलिस ने तेज़ी से काम करते हुए इस मामले को सुलझा लिया है और बताया है कि मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़ितों का पड़ोसी ही है। इस डकैती में नागपुर के एक युवक की भी संलिप्तता पाई गई है।

पकड़े गए 10 आरोपियों के नाम

ए. सोम शेखर, उम्र 56 साल, निवासी, रायपुर
अजय ठाकुर, उम्र 38 साल, निवासी जिला दुर्ग
राहुल त्रिपाठी, उम्र 43 साल, निवासी जिला राजनांदगांव, मूल रूप से जिला गोरखपुर (उ.प्र.)
नेहा त्रिपाठी (राहुल त्रिपाठी की पत्नी), उम्र 41 साल, निवासी जिला राजनांदगांव, मूल रूप से जिला गोरखपुर (उ.प्र.)
देवलाल वर्मा, उम्र 45 साल, निवासी रायपुर
पुरूषोत्तम देवांगन, उम्र 33 साल, निवासी जिला बलौदाबाजार
शाहिद पठान, उम्र 36 साल, निवासी महाराष्ट्र
पिंटू सारवान, उम्र 23 साल, जिला बेमेतरा, वर्तमान पता महाराष्ट्र
मनुराज मौर्य, उम्र 31 साल, निवासी जिला बिलासपुर
कमलेश वर्मा, उम्र 31 साल, निवासी रायपुर