7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन
Play video

कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन

राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 7 May 2024, 9:36 PM IST

रायपुर. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा फिल्म कलाकार और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन की। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा में शामिल हुए नवनियुक्त नेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा कि मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही परंतु जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिए उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे। मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।