28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
करणी सेना द्वारा निकाली गई विशाल हिन्दू चेतना मशाल यात्रा
Play video

करणी सेना द्वारा निकाली गई विशाल हिन्दू चेतना मशाल यात्रा

रायपुर. करणी सेना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लालपुर चौक रायपुर में विशाल हिंदू चेतना मशाल रैली शाम 5:00 बजे निकाली गई, जिसमें हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले वालों का पुरजोर विरोध किया गया,
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 29 Jan 2023, 8:31 PM IST

रायपुर. करणी सेना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लालपुर चौक रायपुर में विशाल हिंदू चेतना मशाल रैली शाम 5:00 बजे निकाली गई, जिसमें हिंदुत्व पर प्रहार करने वाले वालों का पुरजोर विरोध किया गया, मशाल रैली में विशाल संख्या में करणी सैनिक मौजूद रहे, रैली में प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानन्द उपासने जी ने मीडिया को बताया कि करणी सेना ने ये मशाल यात्रा हिंदुत्व विरोधियों को चेतावनी देने के लिए सांकेतिक रूप से की है, जल्द ही करणी सेना पूरे प्रदेश में धर्मांतरण, गौहत्या जैसे हिन्दू विरोधी कार्यों के विरुद्ध व्यापक लड़ाई शुरू करेगी, साथ ही उपासने जी ने मीडिया को बताया की स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 30 जनवरी दिन सोमवार को संध्या 4:00 बजे से बीटीआई मैदान शंकर नगर के सामने स्थित सिंधु पैलेस में शदाणी दरबार के पूज्य संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज एवं महंत श्री बालक दास जी महाराज की उपस्थिति में भव्य स्थापना दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति व शपथ श्री युधिष्ठिर जी महाराज व महंत श्री बालकराम दास जी द्वारा दिलाई जाएगी, स्थापना दिवस पर अन्य संतो को भी आमंत्रित कर उनका आशीर्वाद व सहयोग लिया जाएगा रैली में प्रदेश संगठन महामंत्री शक्ति सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री आलोक श्रीवास्तव व सफल भोई, प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष निशांत डेम्बानि, प्रदेश मंत्री राहुल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, रायपुर जिला अध्यक्ष अमर बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शक्ति गुंजा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति सौरभ जैन, प्रदेश मंत्री मोनू सलूजा, जिलाध्यक्ष महिला शक्ति चांदनी वालेरा, दीपाली चौधरी, जिला मंत्री मुकेश दुबे, जिला मंत्री रुपेश तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति करण रेड्डी, शहर अध्यक्ष कुंदन साहू सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिक मौजूद रहे।