
छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर (Raipur) में कहा कि गृह निर्माण मंडल को अधोसंरचना विकास मंडल के रूप में नई पहचान देकर प्रदेश के पूंजीगत व्यय और विकास कार्यों में इसकी भूमिका का विस्तार किया गया है। कैबिनेट मंत्री ओपी ने कहा कि अब किसी भी नई आवासीय परियोजना (New Residential Project) का निर्माण तभी प्रारंभ होगा, जब पर्याप्त बुकिंग सुनिश्चित हो जाएगी। इससे अनावश्यक निर्माण और वित्तीय जोखिम (Financial Risk) से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: परचम फहराती बेटियों का नामांकन में पिछड़ना