17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेज ऑर्डर किया, प्लेट में मिले चिकन के टुकड़े! रायपुर में शिक्षिकाओं का फूटा गुस्सा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में वेज खाना ऑर्डर करने वाली कुछ शिक्षिकाओं के खाने में चिकन के टुकड़े मिलने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा हुआ।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

वेज खाने में निकले चिकन के टुकड़े (फोटो सोर्स - पत्रिका)

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में वेज खाना ऑर्डर करने के बाद उसमें चिकन के टुकड़े मिलने का दावा किया जा रहा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं रेस्टोरेंट प्रबंधन और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाती नजर आ रही हैं।

15 अगस्त का बताया जा रहा वीडियो

दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो 15 अगस्त का है। बताया जा रहा है कि स्कूल कार्यक्रम के बाद कुछ शिक्षिकाएं खाना खाने के लिए मंदिर हसौद क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने वेज खाना ऑर्डर किया था। खाना परोसे जाने के बाद शिक्षिकाओं ने जैसे ही खाना शुरू किया, उन्हें प्लेट में वेज खाने के साथ चिकन के टुकड़े नजर आए। इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। शिक्षिकाओं ने रेस्टोरेंट प्रबंधन और कर्मचारियों से इसको लेकर नाराजगी जताई (Raipur News) और जमकर हंगामा किया।

वेज खाने में नॉनवेज मिलाने का आरोप

वायरल वीडियो में महिलाएं रेस्टोरेंट कर्मचारियों और प्रबंधन से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से वेज खाना ऑर्डर किया था, इसके बावजूद उनके खाने में नॉनवेज मिला हुआ था।

वीडियो में एक महिला यह आरोप भी लगाती नजर आ रही है कि उनके खाने में जानबूझकर नॉनवेज मिलाया गया। महिला ने इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होने और धर्म-भ्रष्ट करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा होने की बात सामने आ रही है। वीडियो में महिलाएं कर्मचारियों को इस मामले को लेकर फटकार लगाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस में शिकायत हुई या नहीं?

फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।