28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
प्रदशर्न में पुलिस परिवार, उज्जवल दीवान की गिरफ्तारी का विरोध
Play video

प्रदशर्न में पुलिस परिवार, उज्जवल दीवान की गिरफ्तारी का विरोध

रायपुर। रायपुर में पुलिस परिवार ने एक बार फिर प्रदर्शन किया है। धरना स्थल बूढ़ापारा में धरने पर बैठे पुलिस परिवार उज्जवल दीवान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे पुलिस परिवार संगठन के लोगों को धरना स्थल से हटाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस परिवार संगठन बिना अनुमति अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा हुआ था। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 8 Jan 2023, 9:39 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस परिवार संगठन अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बिना अनुमति धरने पर बैठ गया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को वहां से हटाया और पुलिस परिवार आंदोलन के नेता उज्ज्वल दीवान समेत आंदोलन में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। सभी को कोतवाली लाया गया। दरअसल पुलिस परिवार संगठन के प्रमुख उज्जवल दीवान ने नियुक्तियों और भर्ती न होने से पीड़ितों को इकठ्ठा कर बूढ़ापारा में प्रदर्शन शुरू किया था।