Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। एक नाबालिग को कुत्ते से कटवाकर पैसों की लूट की गई है। नाबालिग का आरोप है कि वह अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था, इस दौरान गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। तो वह रास्ते में रुक गया। इसी बीच कुछ बदमाश आए। वो अपने साथ लाए पालतू कुत्ते से नाबालिग को कटवाकर 50 हजार रुपये और बाइक लूटकर ले गए। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।