28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
बसंत का मौसम आया रायपुर जिसमें बिलासपुर, जगलदलपुर और पारा 32 के पार
Play video

बसंत का मौसम आया रायपुर जिसमें बिलासपुर, जगलदलपुर और पारा 32 के पार

बसंत िऋतु के आते ही प्रदेश का पारा चढ़ गया। शुक्रवार को कई जिलों में दिन का पारा 32 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। दिन में तेज धूप पड़ने लगी है। रात का पारा अभी भी कई संभागों में 15 से 17 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हवा के प्रभाव के कारण लगातार पारा बढ़ रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 28 Jan 2023, 6:47 PM IST

बसंत िऋतु के आते ही प्रदेश का पारा चढ़ गया। शुक्रवार को कई जिलों में दिन का पारा 32 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। दिन में तेज धूप पड़ने लगी है। रात का पारा अभी भी कई संभागों में 15 से 17 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हवा के प्रभाव के कारण लगातार पारा बढ़ रहा है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन की सम्भावना नहीं है। प्रदेश में शनिवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है। प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उसके आसपास बना है। एक ट्रफ रेखा पंजाह से हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मप्र होते हुए विदर्भ तक जा रही है। एक ताजा विक्षोभ 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाल का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

दो साल बाद जनवरी में फिर चढ़ा पाराजनवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री अधिक नहीं रहता। दो साल पहले 2021 में दिन का पारा 33 डिग्री राजधानी में दर्ज किया जाता है। इसके अलावा बीते पांच वषोZ में पारा 30 डिग्री से अधिक नहीं रहा। इससे साफ है कि इस साल गर्मी फरवरी माह से अपना असर दिखा सकती है। उत्तर से ज्यादा दक्षिण की हवाओं का असर रहा है। जिससे लगातार पारा चढ़ रहा है।

यह रहा पारा

रायपुर – 32.8 – 18.3 बिलासपुर – 32.0 – 17.8

पेंड्रारोड – 27.4 – 16.0

अंबिकापुर – 25.8 – 15.3

जगदलपुर – 32.6 – 13.2

दुर्ग – 32.6 – 15.5

राजनांदगांव – 32.0 – 17.0