19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
जिन्दा महिला को लिटाया चिता में..  डॉक्टर ने बताया चला रही है सांसें, अस्पताल ने जिंदा भेज दिया था मुक्तिधाम
Play video

जिन्दा महिला को लिटाया चिता में.. डॉक्टर ने बताया चला रही है सांसें, अस्पताल ने जिंदा भेज दिया था मुक्तिधाम

- अंतिम संस्कार करने से पहले देखा कि महिला की धकड़ने चल रही हैं तभी तत्काल परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद बताया कि प्लस चल रही है, तत्काल अस्पताल लेकर जाएं।
Google source verification

रायपुर । पिछले एक महीने से राजधानी में कोरोना का ऐसा कहर कि सबको झकझोर कर रख दिया। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लापरवाही इतनी बड़ी कि जीवित महिला को मृत बताकर श्मशान भी भेज दिया। श्मशान घाट में महिला को चिता पर लिटाया गया फिर वहां अचानक पता चला की महिला की पल्स चल रही है। इसके बाद आनन- फानन में महिला को उसी एंबुलेंस से वापस अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।

ऐसे हुआ खुलासा
इस घटना के बाद मेकाहारा में डॉक्टरों से बड़ी चूक सामने आई है। पहले तो डॉक्टरों ने जिंदा महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला को मृत बताकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन जब महिला का शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल महिला का दिल धड़क रहा था। महिला की सांस भी चल रही थी।

Read More : कोविशील्ड 400 और कोवैक्सीन 600 रुपए प्रति डोज, सीएम ने ट्वीट कर दी वैक्सीन ऑर्डर की जानकरी

mekahara_two.jpg

परजनों ने लगाया डॉक्टरों पर आरोप
शमशान में पता लगने के बाद महिला को तत्काल दोबारा आंबेडकर अस्पताल लाया गया लेकिन इस बार अस्पताल आते-आते काफी देर हो गई थी। महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के परिजन नीरज जैन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नीरज जैन ने बताया कि मुक्तिधाम से लाने के बाद महिला की हालत अधिक गंभीर हो गई थी। उन्हें ऑक्सीजन और वेटिंलेटर पर रखा गया थी।

Read More : डॉक्टर कह रहे थे इलाज चल रहा है इधर तीन दिन से महिला का शव मरच्यूरी में पड़ा था

lash.jpg

राजधानी निवासी 73 साल की लक्ष्मी बाई अग्रवाल की तबीयत खराब हुई थी। बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच खाना खाते समय वह अचानक बेहोश हो गई। उन्हें मेकाहारा अस्पताल लाकर आपातकालीन सेवा में महिला का इलाज शुरू किया गया। महिला की कोरोना जांच भी कराई गई। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

mekahara_one.jpg

मुक्तिधाम में बुलाया गया प्राइवेट डॉक्टर
डॉक्टरों ने ईसीजी किया इसके बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों के बताए अनुसार एंबुलेंस कर शव को संतोषी नगर मुक्तिधाम लेकर गए। वहां मौजूद लोगों ने अंतिम संस्कार करने से पहले देखा कि महिला की धकड़ने चल रही हैं तभी तत्काल परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद बताया कि प्लस चल रही है. तत्काल अस्पताल लेकर जाएं। जिसके बाद परिजन फिर से महिला को अंबेडकर अस्पताल लेकर गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।


Read More : छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण अभियान को झटका: जुलाई के अंत तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद