
राजसमंद। आरके जिला चिकित्सालय के जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने एक महिला चिकित्सक पर प्रसूता की देखभाल के लिए2 हजार रुपये की रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया। इसके बावजूद देखरेख के अभाव में बच्चे के साथ प्रसूता की भी मौत हो गई।