ज्ञापन में रतलाम नगर के प्रमुख चौराहे पर महापुरुषों की जो प्रतिमा स्थापित की गई है, उसके आसपास अवैध रूप से होर्डिंंग एवं बैनर विगत कई दिनों से लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रतिमा और चौराहा की सुंदरता को नुकसान पहुंच रहा है। नगर निगम को भी आर्थिक रूप से हानि हो रही है।
राजपूत समाज ने किया विरोध
राजपूत समाज के समस्त संगठन ने मांग की है कि अवैध होर्डिंग बैनर को तत्काल हटाया जाए एवं भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न हो इसका भी विशेष रुप से ध्यान रखा जाएं। महापौर ने तत्काल संज्ञान लेकर अवैध होल्डिंग एवं बैनर हटाने का आश्वासन दिया। भविष्य में भी इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं हो इस प्रकार की बात भी कही गई।
ये हुए शामिल
इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह देवड़ा, न्यास सचिव किशोर सिंह चौहान, सुरेश सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह राठौड,़ सुरेश सिंह सिसोदिया, मनोहर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह पवार, विशाल सिंह चावड़ा, विजय सिंह चौहान सहित समाज जन उपस्थित थे।