400 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा परिवार, आत्महत्या की दी धमकी
सागर। कैट थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकरी पहाड़ी स्थित करीब 400 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक अपनी पत्नी और नाबालिग बच्ची के साथ चढ़ गया। युवक ने टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। मोतीनगर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर मारपीट व झूठे मुकदमे में जेल भेजने का आरोप लगाते हुए युवक ने यह कदम उठाया। उसका कहना था कि पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ है।