11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
सीमेंट फैक्ट्री के अफसर ने कार से रौंद डाली गाडि़यां, देखें वीडियो
Play video

सीमेंट फैक्ट्री के अफसर ने कार से रौंद डाली गाडि़यां, देखें वीडियो

कार में महिलाओं के साथ सवार था बच्चा, बाल बाल बचे लोग, वाहन क्षतिग्रस्त हुए

Google source verification

सतना. रीवा रोड में एक कार तेज रफ्तार आई और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को रौंदते चली गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति कार की चपेट में नहीं आया। कार के अंदर मौजूद महिलाएं भी इस हादसे से दहशत में आकर शोर करने लगी थीं। बाइक में फंसकर जब कार बंद हुई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक भी दहशत में उतरा और माफी मांगते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश में जुट गया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची तो पूछताछ करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी मिली है कि कार एमपी 19 सीसी 2593 सवेरा होटल की ओर से आई आल राउंडर दुकान के आगे तक खड़ी गाडि़यों को टक्कर माते चली गई। जब एक बाइक में फंसकर कार बंद हुई तो लोगों का मजमा लग गया। कार चालक उतरा ता उसने बताया कि वह राजेन्द्र कुमार झा पुत्र परमानंद झा हैं और प्रिज्म सीमेंट कॉलोनी मनकहरी बठिया में रहते हैं। इसी कार में एक बच्चे के साथ दो महिलाएं भी सवार थीं। कार सवारों को किसी तरह की चोट नहीं आई। लेकिन धवारी निवासी आनंद कुमार उरमलिया की बाइक एमपी 19 एमएक्स 8123, आशीष इंटर प्राइजेज जय स्तंभ चौक के किशोर कुमार का स्कूटर एमपी 19 जी 5659 समेत अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे कोलगवां थाना के एसआइ आरपी त्रिपाठी, आरक्षक पुर्णेश पाण्डेय ने कार चालक से पूछताछ के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों थाने आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा है।