5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
रणथम्भौर के पादड़ा के प्लांटेशन एरिया में लगी आग
Play video

रणथम्भौर के पादड़ा के प्लांटेशन एरिया में लगी आग

कुण्डेरा रेंज का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 18 Feb 2020, 10:51 PM IST

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की कु ण्डेरा रेंज के पादडा विस्थसापित गांव के पास वन क्षेत्र के प्लांटेशन एरिया में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। आग के चलते दो किमी वन क्षेत्र में वनस्पति जलकर खाक हो गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
तीन घटों में भी नहीं बुझ सकी
रेंजर राजबहादुर ने बताया कि आग पर काबू पाने के कुण्डेरा व तालेडा रेंज के वनकर्मियों की टीमे मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
पहले भी हो चुका है हादसा
रणथम्भौर में एक बार पहले भी गणेश मार्ग पर वन क्षेत्र में आग लगने का हादसा हो चुका है उस समय भी बड़ी मात्रा में वनस्पति जलकर खाक होगईथी। वहीं 2017 में इसी क्षेत्र में भी एक बार आग लग चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़