11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीहोर
VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से मिला पुलिस आरक्षक का शव!
Play video

VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से मिला पुलिस आरक्षक का शव!

वीआइपी ड्यूटी में शामिल होने के लिए सीहोर के लिए निकला था...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:38 PM IST

सीहोर। जिले के बिलकिसगंज रोड स्थित ग्राम पिपलिया मीरा के पास एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। नाले में लाश मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार सीहोर बिलकिसगंज रोड स्थित ग्राम पिपलिया मीरा नाले के पास एक पुलिसकर्मी का शव पड़े होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक पुलिसकर्मी की शिनाख्त बिलकिसगंज थाने में पदस्थ 40 वर्षीय आरक्षक अरविंद विशोपिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक आरक्षक वीआइपी ड्यूटी में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से शुक्रवार की देर रात बिलकिसगंज थाने से सीहोर के लिए निकला था। इसके बाद रास्ते में पिपलिया मीरा गांव के पास नाले से उसका शव मिला। मृतक आरक्षक नाले में कैसे गिरा, अभी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस पूरे मामले को हत्या और दुर्घटना दोनों ही रूप में देखते हुए जांच की जा रही है।