12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहडोल
Video Story : मतदान की अलख जगाने महिलाओं ने गाया- सारे काम छोड़ा भाई बहना, चला मतदान करंय चलिहा
Play video

Video Story : मतदान की अलख जगाने महिलाओं ने गाया- सारे काम छोड़ा भाई बहना, चला मतदान करंय चलिहा

ग्राम पंचायत सिन्दुरी व चुनिया में निकाली मतदाता जागरूकता रैली, किया जागरुक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 9 Apr 2024, 10:37 PM IST

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत सिन्दुरी, चुनिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन के नेतृत्व में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, अपना फर्ज निभाना है, वोट डालने जाना है जैसे नारे के साथ मतदाताओं से 19 अप्रेल को मतदान करने की अपील की गई तथा शपथ भी दिलाई गई। इसी प्रकार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया। मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी पाठशाला के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा, नोडल अधिकारी कैलाश सिंह, राजेन्द्र तर्किहार जनपद पंचायत सोहागपुर, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

गीत गाकर बताया मतदान का महत्व

 

जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने महिलाएं मतदान के गीत गा रही हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत कुदरी में महिलाओं ने सारे काम छोड़ा भाई बहना, चला मतदान करंय चलिहा के तर्ज पर गीत गाकर मतदान का महत्व बताया तथा मतदाताओं से 19 अप्रेल को मतदान करने की अपील भी की गई।

 

दीवार लेखन कर किया जागरूक

 

ग्राम सिंहपुर में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। दीवारों में वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के स्लोगन भी लिखे गए। साथ ही 19 अप्रेल को मतदान करने की अपील भी की गई।