
चूरू. सरदारशहर में दादूद्वारा हनुमान मंदिर में भागवत कथा का आयोजन आज कलश यात्रा से शुरू हुआ। इस दौरान सत्यनारायण मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल दादूद्वारा हनुमान मंदिर पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी। कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर रामवतार सोनी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शिवभगवान सैनी, गिरधारीलाल पारीक, तेजपालसिंह चौधरी, सोहनलाल पारीक, राजेन्द्र सोनी, मनोज कड़ेल, राजकुमार कन्दोई, मुखराम नाथोलिया, बाबूलाल नाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।