31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
राजस्थान का रण में खण्डेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट चाहने वालों का विजन
Play video

राजस्थान का रण में खण्डेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट चाहने वालों का विजन

www.patrika.com/sikar-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 15 Oct 2018, 5:25 PM IST

संभावित दावेदार: महादेव सिंह खंडेला (कांग्रेस)


क्या है विजन: मेरा सबसे पहला विजन खंडेला में पीने के पानी की समस्या का समाधान करना रहेगा। खंडेला में हस्त उद्योगों को महत्व जैसे गोटा उद्योग व खराद उद्योग को पुनर्जीवित करना। कोटड़ी लुहारवास बांध का निमार्ण करवाना। किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलवाना।बेरोजगारों को बेरोजगार भत्ता दिलवाना। इस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है उस कानून व्यवस्था में सुधार करना। लडक़ों के लिए सरकारी कॉलेज खुलवाना।

 

संभावित दावेदार: सुभाष मील (कांग्रेस) चेंजमेकर

क्या है विजन: खंडेला क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या का समाधान करना पहली प्राथमिकता होगी। सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से व्याप्त भृष्टाचार को समाप्त करना। किसानों की बड़ी समस्या पशुओं से फसलों को बचाने के लिए सरकारी दर पर निशुल्क तारबंदी के प्रयास। खंडेला में सरकारी महाविद्यालय खुलवाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार किए जाएगा। खंडेला के परम्परागत गोटा उद्योग को पुनर्जीवित करके रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।


संभावित दावेदार: रामदेव सिंह खैरवा (कांग्रेस)

क्या है विजन : मेरा विजन सबसे पहले खंडेला की मुख्य समस्या पीने के पानी की है। इस समस्या का निदान सबसे पहले कूंभाराम नहर लाकर किया जाएगा। रोजगार के अवसर पैदा करवाना। सलेदीपुरा का कारखाना शुरू करवाना। सरकारी कॉलेज खुलवाना। खंडेला का विकास अवरूद्ध पड़ा हुआ है। इसके विकास को सुचारू करने के लिए अथक प्रयास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए यहां के बंद पड़े गोटा उद्योग तथा सलेदीपुरा कारखाना को शुरू करवाने के प्रयास किये जायेगें।

संभावित दावेदार: बलदेव सैनी (कांग्रेस)

क्या है विजन: मेरा विजन खंडेला की प्रमुख समस्या पीने के पानी है। मेरी पहली प्राथमिकता इस समस्या से निजात दिलवाना रहेगी। राजकीय चिकित्सालय में महिला गायनिक चिकित्सक लगाना। खंडेला में सरकारी कॉलेज खुलवाना।