4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
#LIVE : लोहार्गल में बाबा मालकेत की 24 कोसीय परिक्रमा का सबसे रोमांचक वीडियो
Play video

#LIVE : लोहार्गल में बाबा मालकेत की 24 कोसीय परिक्रमा का सबसे रोमांचक वीडियो

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं). राजस्थान के झुंझुनूं व सीकर जिले की सीमा पर स्थित तीर्थराज लोहार्गल में अब बाबा मालकेतु की 24कोसीय परिक्रमा की अच्छी-खासी रंगत दिखने लगी है। खाकी अखाड़े के महंत दिनेशदास महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों साधु-संतों की टोली परिक्रमा का नेतृत्व कर रही है।

यह परिक्रमा गोगानवमी से शुरू होकर अमावस्या के दिन संपन्न होती है। इस बार यह 9 सितंबर को अमावस्या के दिन लोहार्गल के सूर्यकुण्ड में महास्नान तक चलेगी।

बतादें कि लोहार्गल धाम को शेखावाटी के हरिद्वार के रूप में मान्यता प्राप्त है। 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान लाखों श्रद्धालु मालकेतु पर्वत के चारों ओर निकलने वाली सात धाराओं के दर्शन करते हैं।

इन धाराओं में लोहार्गल, किरोड़ी, शाकंभरी, नाग कुण्ड, टपकेश्वर महादेव, शोभावती और खोरी कुण्ड शामिल है। परिक्रमा की अगुवाई कर रही ठाकुर जी की पालकी का पहला रात्रि विश्राम किरोड़ी और दूसरा शाकंभरी में हुआ। अरावली पर्वतमाला की हरियाली पहाडिय़ों के बीच एक सप्ताह तक आस्था का ये कारवां यूं ही चलता रहेगा।

श्रद्धालुओं के जत्थे अरावली पर्वत श्रंृखला की दुर्गम पहाडिय़ों पर चढ़ते नजर आने लगे हैं। पहाड़ों पर हरियाली की चादर के बीच आस्था की ऐसी बयार का नजारा देखते ही बन रहा है।

गुरुवार को एकादशी पर श्रद्धालु चिराना और किरोड़ी की दुर्गम घाटी पार कर कोट बांध और शाकम्भरी से आगे भगोआ तक पहुंच गए हैं। जिससे विरान की तरह रहने वाली अरावली की पहाडिय़ां परिक्रमा के चलते भजन कीर्तन, लाखों श्रद्धालुओं की चहलकदमी औऱ धार्मिक जयकारों से गुंजायमान होती दिख रही है।

इधर, तीन श्रद्धालुओं की मौत
सीकर के गांव गुंगारा में गुरुवार दोपहर को ऑटो और जीप की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं दस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दांतारामगढ़, नेतड़वास, दादिया, भूवाला आदि गांवों के श्रदलू ऑटो में सवार होकर गुंगारा होते हुए लोहार्गलजी जा रहे थे। गांव गुंगारा के पास ऑटो व जीप में टक्कर हो गई। घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।