13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर
सीकर रोडवेज की हड़ताल :  राज्य सरकार से हुए करार को लागू करने की मांग
Play video

सीकर रोडवेज की हड़ताल :  राज्य सरकार से हुए करार को लागू करने की मांग

www.patrika.com/sikar-news/

Google source verification

सीकर. राज्य सरकार से हुए करार को लागू करने की मांग को लेकर अंचल में आज तीसरे दिन भी रोडवेजकर्मी हड़ताल पर है। रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त श्रमिक संघ के आह्वान पर इस दौरान सीकर में रोडवेज डिपो में दो दिन से एक भी बस नहीं चली है।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी डिपो में धरना देकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते भी नजर आए। प्रदर्शनकारी यहां अब भी इस बात पर अडिग़ है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

उधर, रोडवेज की लगातार हड़ताल से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। कुछ निजी वाहन तो उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर किराया भी बढ़ा- चढ़ा कर ले रहे हैं।