13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकमा

Diwali 2024: सुकमा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने ऐसे मनाई दिवाली, देखें VIDEO

Diwali 2024: सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवानों ने दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने दीये जलाए और पटाखे भी फोड़े।

Google source verification

Diwali 2024: सुकमा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74वीं बटालियन के जवानों ने दिवाली का त्यौहार मनाया। सभी ने साथ में मिलकर मां लक्ष्मी की पूजा की और दीये जलाए। इसके बाद सभी ने पटाखे जलाकर बड़े ही उल्लास के साथ दिवाली के त्योहार को एन्जॉय किया। वहीं दिवाली के विशेष पर्व पर शहर के नागरिकों से त्यौहार को परंपरागत उत्साह, शांति और सद्भाव से मनाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: CG Video: कांग्रेस का एक नेता देश को बदनाम कर रहा है… CM साय ने राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला…

Diwali 2024: बता दें कि बीते दिन सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा, चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।