15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video : सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन: मण्डी के ताले खोलो नहीं तो कलक्ट्रेट में बेचेंगे सब्जी

सवाईमाधोपुर चौराहा के समीप बनाई गई सब्जी मंडी पर उद्घाटन के इंतजार में ताले लगे हैं। ऐसे में सब्जी विक्रेताओं को अव्यवस्थाओं के बीच सब्जी बेचनी पड़ रही है।

Google source verification

टोंक. नगर परिषद की ओर से 70 लाख की लागत से सवाईमाधोपुर चौराहा के समीप बनाई गई सब्जी मंडी Vegetable market पर उद्घाटन के इंतजार awaiting the opening में ताले लगे हैं। ऐसे में सब्जी विक्रेताओं vegetable vendors को अव्यवस्थाओं के बीच सब्जी बेचनी पड़ रही है।

 

कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद City Council तथा जिला प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। वहीं आलम ये है कि गंदगी के बीच लोग सब्जी खरीद रहे हैं।

read more : अस्पताल में उठीं आग की लपटें, धुवें से प्रसूता हुईं बेहाल, मची अफरा-तफरी

अस्थायी मंडी में पानी भरा Watery होने से रविवार शाम केबिनों में करंट दौड़ गया। ऐसे में कई सब्जी विक्रेता Vegetable vendors इसकी चपेट में आ गए। इससे नाराज सब्जी विक्रेता महिलाएं Sellers women सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच गई।

 

उन्होंने करीब एक घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री समेत अन्य के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन memorandum to the collector सौंपकर मंडी को शुरू कराने की मांग की। इसके बाद वे नगर परिषद City Council भी पहुंची और प्रदर्शन किया showed off

read more : नाबालिग से सामूहिक बलात्कार मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

 

उन्होंने कहा कि मंडी को जल्द ही शुरू starting soon नहीं किया गया तो वे सब्जी लेकर कलक्ट्रेट पहुंच जाएंगे और यहीं पर बैठकर सब्जी बेचेंगे। सब्जी विक्रेता संतरा, भूरी, कलावती, गीता, मन्नी, सुगना, कैलाश, रामफूल, खेमराज आदि ने बताया कि सवाईमाधोपुर पर चौराहा के समीप सब्जी मंडी vegetable market का निर्माण हुए चार महीने बीत चुके हैं।

read more : बीसलपुर घूमने आए बाइक सवार चार जने सडक़ दुर्घटना में हुए गंभीर घायल

 

जबकि अब तक सब्जी समीप के खाली पड़े हिस्से में अव्यवस्थाओं Dislikes के बीच बेची जा रही है। यहां काफी पुरानी केबिनें Old cabin लगी है। कच्ची जगह होने से बरसात में वहां कीचड़ हो गया है। वहीं रविवार शाम आपस में बिजली के तार टकराने से केबिनों में करंट Current in cabins दौड़ गया।

read more : सूने मकान के ताले तोडक़र जेवरात एवं नकदी पार

 

निगम को सूचना देकर बिजली बंद कराई गई, लेकिन निगम अभियंताओं का कहना है कि कीचड़ होने के चलते स्पार्किंग होती हैऔर करंट दौड़ जाता है। इससे सब्जी विक्रेताओं में करंट का डर सता रहा है।