5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video :  उदयपुर बस स्टैंड की छत से पलस्तर का बड़ा हिस्सा नीचे गिरा, बाल-बाल बचे दो यात्री…
Play video

video : उदयपुर बस स्टैंड की छत से पलस्तर का बड़ा हिस्सा नीचे गिरा, बाल-बाल बचे दो यात्री…

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

धीरेंद्र जोशी/ उदयपुर. रोडवेज बस स्टैंड पर पलस्तर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैंं। जर्जर भवन के गिरते पलस्तर यात्रियों की जान सांसत में है। शुक्रवार दोपहर को भी छत से पलस्तर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया जिससे प्लेटफार्म पर मौजूद दो यात्री बाल-बाल बचे। दोपहर करीब सवा बजे प्लेट नंबर 2 पर डूंगरपुर जाने वाली बस खड़ी होने वाली थी। इस दौरान यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, तभी छत से पलस्तर गिरा। खड़े यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में दो यात्री बाल-बाल बचे। पलस्तर गिरने के साथ ही अन्य यात्रियों और कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया। सभी अपने सिर के ऊपर की छत का जायजा लेते नजर आने लगे। दो वर्ष पूर्व घायल हुआ था एक यात्री बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर दो वर्ष पूर्व पलस्तर गिरने से एक यात्री घायल हो गया था। उसे कर्मचारियों और व्यापारियों ने चिकित्सालय पहुंचाया था। कहां गई गृहमंत्री की राशि बस स्टैंड भवन 40 वर्ष से भी अधिक पुराना है जिसे मरम्मत की दरकार है। करीब दो वर्ष पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इस भवन के रखरखाव के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की थी। साथ ही जरूरत होने और राशि देने का आश्वासन दिया था।