5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू,  स्वरूप सागर लिंक नहर के खोले गेट
Play video

उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू, स्वरूप सागर लिंक नहर के खोले गेट

फतहसागर झील झील में पानी की आवक शुरू
Google source verification

उदयपुर. तेज बारिश के साथ अब झीलों में पानी की आवक तेज हो गई है। पिछोला झील को भरने वाली सीसारमा नदी में लगातार पानी की आवक होने की वजह से अब इस पानी को स्वरूप सागर लिंक नहर के माध्यम से फतह सागर में छोड़ा जा रहा है। खास बात यह है कि पिछोला झील का जलस्तर 8 फीट से अधिक पहुंच चुका है। इसलिए जो अतिरिक्त पानी है उसे स्वरूप सागर लिंक नहर के माध्यम से फतह सागर में छोड़ा जा रहा है ताकि फतहसागर को भी भरा जा सके। हालांकि प्रशासन इस बात का पूरा ख्याल रख रहा है कि पिछोला झील का जलस्तर 8 फीट से कम नहीं हो। जब तक सीसारमा नदी के माध्यम से पानी की आवक जारी रहेगी और 8 फीट से जल स्तर ऊपर जाएगा। उसी दौरान अतिरिक्त पानी को लेकर फतह सागर में छोड़ा जाएगा। हालांकि प्रशासन पिछोला झील और फतहसागर झील को 11 फीट तक भरेगा ओर उसके बाद अतिरिक्त पानी को अन्य झीलों के लिए छोड दिया जाएगा।