9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : सलूंबर नगर पालिका में नए पालिका अध्यक्ष का फैसला आज,  नए अध्यक्ष के लिए हो रही  वोटिंग
Play video

video : सलूंबर नगर पालिका में नए पालिका अध्यक्ष का फैसला आज, नए अध्यक्ष के लिए हो रही वोटिंग

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर. शहर की सलूंबर नगर पालिका में नए पालिका अध्यक्ष का फैसला आज हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्ट पार्षदों ने भाजपा की पालिका अध्यक्ष कमला गांधी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर उसे पास करवा दिया था उसके बाद आज सलूंबर नगर पालिका में नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है । वहींं दूसरी ओर पालिका के आसपास किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट पार्षदों को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन माना जा रहा है कि कमला गांधी अलग थलग पड़़ गई है। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की नाराजगी कहो चाहे देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला की राजनीतिक चाल कहो यहां भाजपा के लिए मुश्किलें खड़़ीी हो गई है। अविश्वास होने के बाद कमला गांधी ने खुद कटारिया और झाला पर यह आरोप लगाए कि किसी ने उसकी मदद नहींं की। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर को रिटर्निंग ऑफिसर है । असंतुष्ट पार्षदों की ओर से राजेश्वरी शर्मा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। जबकि कमला गांधी ने भी आवेदन किया है। ऐसे मेंं दोनोंं के बीच अध्यक्ष पद के लिए जोड़़तोड़़ की गई है। शाम को 5 बजे तक मतदान का समय है इसके बाद परिणाम घाेेेष‍ित क‍िए जाएंगे। नगर पालिका में उप चुनाव होने की वजह से सलूंबर में पूरी तरह से गहमागहमी का माहौल है । यही नहीं भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के आला नेताओं की इस चुनाव पर नजर टिकी हुई है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य की बात की जाए तो सलूंबर नगर पालिका में कुल 20 पार्षद हैं । उनमें से 5 पार्षद कांग्रेस के हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के 15 पार्षदों की अंदरूनी कलह की वजह से भारतीय जनता पार्टी के 10 पार्षद राजेश्वरी शर्मा को पालिका अध्यक्ष बनाने के समर्थन में लगे हुए हैं । वहीं अन्य पांच पार्षद कमला गांधी के गुट के हैं। आज का परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी असर डालेगा।