
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गये हैं। राजातालाब के कचनार स्थित हेलीपैड पर हेलीकाफ्टर उतरने के बाद सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी के आगमन के समय किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी जैसी ही सभा स्थल पर पहुंचे हैं वहां पर जय श्री राम के जमकर नारे लगे हैं।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी करने वाला था पलटवार, पहले ही मौत देकर बचायी अपनी जान
राजातालाब स्थित सभास्थल पर सीएम योगी ने 15 मिनट तक निरीक्षण किया है। अधिकारियों से सभा की सारी जानकारी लेने के साथ व्यवस्था का जायजा भी लिया है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां पर पीएम नरेन्द्र मोदी 14जुलाई को जनसभा करने वाले हैं इसलिए सुरक्षा से लेकर लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल को देखने के सीएम योगी हेलीकाफ्टर से सीधे पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गये थे वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंच गये हैं जहां पर पीएम मोदी के आगमन को लेकर हुई तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका
दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी 14 व 15 जुलाई को बनारस में ही रहेंगे। एसपीजी ने राजातालाब व डीरेका में पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पहले ही डेरा डाल दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पीएम मोदी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को बुकलेट के जरिए बतायेंगे कि चार साल में कितना काम किया गया है। साथ ही 532 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करके राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंध को जवाब देने की कोशिश करेंगे। इसी क्रम में तैयारियों का जायजा लेने के लिए ही सीएम योगी यहां पर आये हैं।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता