27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
International Yoga Day- डीएम वाराणसी उतरे सड़क पर जागरूक करने को लगाई दौड़
Play video

International Yoga Day- डीएम वाराणसी उतरे सड़क पर जागरूक करने को लगाई दौड़

रन फॉर योग में शहर के खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिक भी दौड़े, योग दिवस पर काशी में 1100 जगहों पर होगा योगाभ्यास।

Google source verification

वाराणसी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने की खातिर बनारस में बुधवार को हुई रन फॉर योग। इसमें सबसे खास बात यह रही कि खिलाड़ियों, आम लोगों के साथ खुद डीएम वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र भी सड़क पर उतरे और सबके साथ शुरू से अंत तक दौड़े। डीएम को सड़क पर दौड़ते देख कुछ राहगीर भी दौड़ में शामिल हो गए। इतना ही नहीं जिस जिस रास्ते से यह कारवां निकला लोग खड़े हो कर डीएम सहित अन्य लोगों को दौड़ते देखते रह गए। लोगों को यह कहते भी सुना गया कि इस उम्र में भी डीएम इतनी लंबी दौड़ लगा रहे हैं।
रन फॉ़र योग बुधवार को सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम से शुरू हुई जो फातमान-मलदहिया-इंग्लिशियालाइन होते हुए भारत माता मंदिर पहुंच कर पूरी हुई। डीएम ने इस दौड़ का नेतृत्व किया। इसका मकसद था काशीवसियों को बताना कि ज्यादा से ज्यादा लोग गुरूवार को योग शिविरों तक पहुंचे। इस दौरान योग के प्रति लोगो मे काफ़ी उत्साह का माहौल था। लोगो का कहना था स्वस्थ जीवन के लिए योग काफ़ी जरूरी हो गया है। इस दौरान लोगों ने हाथों में योग के फायदे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरुक करते हुए चल रहे थे।

दौड़ खत्म होने के बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि योग मनुष्य को अंदर से बाहर तक, शारीरिक से मानसिक व भौतिक रूप से स्वस्थ्य रखता है। लोग जब स्वस्थ होगे, तो देश स्वस्थ होगा और हमारी अर्थव्यवस्था स्वस्थ होगी। उन्होंने बताया कि गुरूवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वाराणसी में भव्यता के साथ बड़े पैमाने पर आयोजन की तैयारी है। बताया कि पूरी दूनिया को योग का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया और उन्ही के आह्वान पर पूरी दूनिया के देशों में योग दिवस का आयोजन बढ़ चढ कर किया जाता है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र हैं इसलिये 21 जून गुरूवार को प्रातः 6 से 6.45 बजे तक जिले के सिगरा स्पोर्टस स्टेडियम, शिवपुर स्थित विवेक सिंह मिनी स्टेडियम एवं बड़ालालपुर स्टेडियम के अलावा 760 ग्राम पंचायतों एवं 90 वार्डो सहित लगभग 1100 स्थानों पर अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें बच्चे, बूढ़े और जवान हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं।

भारत माता मंदिर परिसर में लोगों को योगाभ्यास का महत्व बताया गया। योग को जीवन के लिए बेहद जरूरी बताया और अपील की, कि 21 जून को शहर के अलग-अलग स्थानों पर होने वाले योगा शिविरों में से किसी भी शिविर में शामिल होकर इस दिन को सफल बनाते हुए अपने जीवन को खुशहाल और स्वस्थ बनाएं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश