
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के लचर मुद्दे के चलते ही सीएम महबूबा मुफ्ती से समर्थन वापस लिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की आतंकवाद के खिलाफ सख्त रूख अपनाया है जिसके चलते ही बीजेपी ने आगे बढ़ कर पीडीपी से गठबंधन तोड़ा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर सुभासपा विधायक का पलटवार, कहा दलित होने के चलते किया गया अपमानित, करूंगा मानहानि का मुकदमा
परिवार कल्याण, मातृत्व, बाल कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी से समर्थन लेकर साफ संदेश दिया है कि देश सबसे पहले है। पार्टी नेतृत्व ने सही निर्णय किया है। अजगरा से सुभासपा के विधायक कैलाश सोनकर पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप पर कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉरलेंस नीति पर चलती है यह मामला संज्ञान में आने के बाद से ही यूपी सरकार ने जांच शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय द्वारा सुभासपा के विधायक को चोर कहने के प्रश्र पर कहा कि बिना किसी तथ्य के यह बात नहीं कही होगी।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सामने ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोगी दल के विधायक को कहा चोर
पर्यटन विकास के लिए 600 करोड़ की योजना पर चल रहा काम
रीता बहुगुण जोशी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए 600 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। योजना पूरी होने के बाद पर्यटन के दृष्टि से यूपी और अधिक समृद्ध हो जायेगा। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी तो रोजगार के साथ लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के टूरिस्ट बंगलों का सुन्दरीकरण करने के साथ सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इन बंगलों में ठहर सके।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के सहयोगी दल के विधायक पर फिर लगा सैकड़ों करोड़ के भ्रष्ट्राचार का आरोप, सिर मुंडवा कर जताया विरोध
बनारस में जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा के प्रश्र पर कहा कि यह जल्द ही शुरू हो जायेगी। इसके लिए कुछ कागजी कार्रवाई बाकी है, जिसे पूरा करने के बाद हेलीकाप्टर की सुविधा शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे पुराना शहर होने के साथ बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी भी है इसलिए यहां पर पर्यटन को लेकर अधिक से अधिक सुविधा देने का काम किया जा रहा है। मीडिया से बात करने से पहले रीता बहुगुणा जोशी ने टूरिस्ट बंगलो का औचक निरीक्षण किया और खामी मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी।
यह भी पढ़े:-BJPका PDP से गठबंधन तोड़ने से नये सियासी समीकरण का हुआ जन्म, इस सहयोगी दल की बढ़ सकती है परेशानी