1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
फूलपुर में साढ़े चार साल की मासूम से रेप
Play video

फूलपुर में साढ़े चार साल की मासूम से रेप

एसएसपी ने महिला अस्पताल जाकर बच्ची का हाल जाना, कहा दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 6:02 PM IST

वाराणसी. फूलपुर के रघुनाथपुर गांव के दलित बस्ती में साढ़े चार साल की मासूम साथ रेप की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज व एसएसपी भी घटनास्थल पर गये और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने महिला अस्पताल भी जाकर बच्ची का हाल जाना है।
यह भी पढ़े:-कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

दलित बस्ती में बीती रात चार साल की मासूम अपनी मां के साथ बरामदे में सोई हुई थी। रात में एक अज्ञात व्यक्ति वहां पर जाता है और मासूम का उठा कर घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में ले जाता है इसके बाद बच्ची के साथ दुराचार करता है। खून से लथपथ बच्ची को जब होश आता है तो किसी तरह अपने घर पहुंचती है और परिजनों को घटना की जानकारी देती है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के साथ महिला हेल्पलाइन को फोन कर घटना की सूचना देते हैं। फूलपुर पुलिस सबसे पहले बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजती है और मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर देती है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी सबसे पहले महिला अस्पताल में जाते हैं। बच्ची का हाल जानने के बाद घटनास्थल पर भी जाते हैं। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा भी मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी लेते हैं। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर गांव में जबरदस्त आक्रोश है। फूलपुर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

मौत के सजा के ऐलान के बाद भी नहीं रुक रही दरिंदगी
केन्द्र सरकार ने मासूम बच्चियों के साथ रेप करने वालों को मौत की सजा देने का प्रावधान किया है इसके बाद भी ऐसी घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। कुछ माह पूर्व बनारस में चेतगंज थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना हुई थी। लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव रंजन उपाध्याय ने खुद इलाज के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की थी और घटना का खुलासा करके दोषी को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़े:-सड़क पर उतरे 2500 पुलिसकर्मी, हेलमेट नहीं पहने वालों का कट रहा चालान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश