12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
कैबिनेट मंत्री के फावड़ा चलाने के बाद सुभासपा ने कहा सीएम योगी सरकार करा रही अपनी किरकिरी
Play video

कैबिनेट मंत्री के फावड़ा चलाने के बाद सुभासपा ने कहा सीएम योगी सरकार करा रही अपनी किरकिरी

पिंडरा विधायक ने भी नहीं किया सहयोग, जानिए क्या कहा कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने

Google source verification

वाराणसी. कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के घर की सड़क बनाने के लिए खुद फावड़ा चलाने के प्रकरण को लेकर सुभासपा में नाराजगी है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि शशिप्रताप सिंह ने कहा कि सीएम योगी सरकार खुद ही अपनी किरकिरी करा रही है। पिंडरा विधानसभा में कैबिनेटम मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आवास है। यहां के स्थानीय विधायक डा.अवधेश सिंह है और विधायक से लेकर स्थानीय प्रशासन ने सड़क बनाने में मदद नहीं की है जिसके चलते कैबिनेट मंत्री को खुद ही फावड़ा उठाना पड़ा है। किसी के घर में शादी या प्रीतिभोज होता है तो मेहमान आते हैं वैसे समय सभी लोग अपना घर व आने-जाने का रास्ता ठीक रखना चाहते हैं। दो माह पहले ही प्रीतिभोज की तिथि अधिकारियों को बता दी गयी थी इसके बाद भी सड़क नहीं बनायी गयी है जिससे सीएम योगी सरकार की ही किरकिरी हो रही है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार ने नहीं बनवायी सड़क तो यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कड़ी धूप में खुद चलाया फावड़ा