1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
यातायात पुलिसकर्मी होंगे तनाव मुक्त, मुस्कुराते हुए सुलझायेंगे ट्रैफिक समस्या
Play video

यातायात पुलिसकर्मी होंगे तनाव मुक्त, मुस्कुराते हुए सुलझायेंगे ट्रैफिक समस्या

ट्रैफिक पुलिस को दिया गया तनाव से दूर रहने का टिप्स, आम जनता को भी मिलेगा इसका लाभ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 May 2018, 8:43 PM IST

वाराणसी. ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी कितनी कठिन होती है यह यातायात पुलिसकर्मियों से जाना जा सकता है। बनारस जैसे शहर में आये दिन लगने वाले जाम के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखना आसान काम नहीं है लेकिन एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने बड़ी पहल करते हुए यातायात विभाग को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए कार्यशाला का आयोजन कराया है जहां पर बीएचयू के प्रसिद्ध डा.संजय गुप्ता ने महत्वपूर्ण टिप्स दिये हैं।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के नये ट्रेंड से अखिलेश व मायावती के लिए बजी खतरे की घंटी, कांग्रेस का साथ भी नहीं आयेगा काम


डा.संजय गुप्ता ने कहा कि यदि तनाव मुक्त रह कर ड्यूटी की जाती है तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आसानी से हो जायेगा। जाम लगने से आम लोग के साथ पुलिसकर्मी भी तनाव में आ जाते हैं। यदि तनाव में काम किया जायेगा तो शरीर पर नुकसान होने के साथ जनता के साथ भी संवाद खराब हो सकता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खुद तनाव मुक्त रहते हुए आम लोगों को समझाने चाहिए कि जल्द ही जाम खुल जायेगा। डा.गुप्ता ने कहा कि इस पहल का बहुत फायदा होगा और आम लोग भी ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए जागरूक होंगे। डा.संजय गुप्ता ने कार्यशाला में वैज्ञानिक ढंग से जवानों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये हैं। कार्यशाला में एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत के अतिरिक्त सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह, प्रभारी यातायात अविचल पांडेय सहित ३५० से अधिक जवानों ने कार्यशाला का लाभ उठाया है।
यह भी पढ़े:-शुरू हो गया मलमास, भूल कर न करें यह काम

प्रदूषण व तनाव से खराब हो रहा यातायात पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य
यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बेहद कठिन होती है। प्रदूषण व बढ़ते स्वास्थ्य के चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से खराब होता जाता है। मौसम कोई भी हो, लेकिन उन्हें समय से ही ड्यूटी करनी होती है। ऐसी कार्यशाला से जवानों को बहुत फायदा होता है और ट्रैफिक पुलिसकर्मी जब खुद तनाव मुक्त रहेंगे तो आम लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक चुनाव में सीएम योगी ने जिन सीटों पर किया प्रचार, वहां बीजेपी का यह रहा हाल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश