1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
राजेश अग्रहरि समेत दो की गोली मार कर हत्या, पुलिस प्रशासन में हड़कप
Play video

राजेश अग्रहरि समेत दो की गोली मार कर हत्या, पुलिस प्रशासन में हड़कप

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में आधा घंटे के अंतराल पर हुई घटना, एक मृतक की नहीं हुई पहचान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Sep 2018, 7:58 PM IST

वाराणसी. बनारस में आधा घंटे के अंदर ताबड़तोड़ दो हत्या से हड़कंप मच गया है। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में ही आधे घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। एक की पहचान राजेश अग्रहरि के रुप में हुई है जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी। दो लोगों की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गये हैं।
यह भी पढ़े:-फौजी भाइयों को जेल से रिहा करने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, दिया धरना

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पातालेश्वर में अज्ञात बदमाशों ने राजेश अग्रहरि (32)नाम युवक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गये। घायल युवक को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश अग्रहरि पर अपनी सौतेली मां की हत्या का प्रयास करने का आरोप है। लगभग डेढ़ साल पहले इसी क्षेत्र में एक महिला को गोली मारी गयी थी जो बच गयी थी इस घटना में राजेश अग्रहरि का नाम सामने आया था जिसके बाद वह जेल गया था। गोली चलने की पहली घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी थी। पुलिस अभी कुछ समझ पाती कि दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के नई सड़क में गोली से घायल एक युवक के मिलने की सूचना मिली। घायल युवक जाने बचाने के लिए मस्जिद में भागा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर 100डायल ने युवक को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दूसरे युवक को भी मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस सूत्रों की माने जिस युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है वह 50 हजार का इनामी बदमाश रईस बनारसी है। पुलिस अभी अधिककृत रुप से कुछ नहीं कह रही है।

यह भी पढ़े:-क्रूजर के धक्के से घायल वृद्ध का इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया इनाम

एसपी सिटी ने बताया कि क्रास फायरिंग में हुई मौत
एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह क्रास फायरिंग का मामला समझ में आ रहा है। दूसरा व्यक्ति नई सड़क पर आकर गिरा है। एसपी सिटी का कहना है पातलेश्वर में क्रास फायरिंग में दोनों को गोली लगी थी। एक वही पर गिर गया। दूसरा व्यक्ति हेलमेट पहने हुए बाइक सवार के साथ नई सड़क पर पहुंचा है। यहां पर बाइक सवार ने उतार दिया है इसके बाद वह गिर गया है। पुलिस जल्द ही दूसरे की शिनाख्त कर लेगी।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव व अखिलेश नहीं, यह नेता तय करेंगे 12 प्रतिशत वोटों का भाग्य

पीएम नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को होना है आगमन
पीएम नरेन्द्र मोदी का बनारस में 17 सितम्बर को आगमन होना है। जिला व पुलिस प्रशासन पीएम मोदी के आगमन की तैयारी में जुटा है। एसपीजी तक पहुंच चुकी है। ऐसे में दो हत्या होने से पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-जहां पर हुई थी मुन्ना बजरंगी की हत्या, वहां से अब इस बाहुबली के नाम से किया गया फोन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश