
वाराणसी. 36 दिनों तक आमरण अनशन करने के बाद भी पीएम मोदी व सीएम योगी से नहीं मिलने दिया गया तो महिला ने कैंट स्थित रोडवेज परिसर में लखनऊ जाने के लिए खड़ी वॉल्वो बस को पेट्रोल डाल कर फूंक दिया।। महिला वहां से भागी नहीं और खुद कहा कि मैने ही आग लगायी है। महिला ने कहा कि आमरण अनशन कर रहा मेरा सहयोगी अनुज राही मर रहा है। मीडिया भी हमारे मांग पर ध्यान नहीं दे रहा था अब लखनऊ तक हमारी बात सुनी जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने जिस गांव में मनाया था जन्मदिवस, जाने के बाद वही पर चले लाठी- डंडे
अलग पूर्वांचल राज्य को लेकर आंदोलन कर ही वंदना रघुवंशी ने खुद बस मेें आग लगाने की बात स्वीकार की है। वंदना रघुवंशी ने कहा कि सीएम योगी व पीएम मोदी से मिलने के लिए पत्र लिखा गया। हम लगातार अनशन कर रहे थे इसके बाद भी हम लोगों की मांग पर सुनवाई नहीं हुई। पीएम मोदी जब चले गये तो विवश होकर यह कदम उठाना पड़ा। वंदना रघुवंशी ने कहा कि बस में आग लगाने के बाद अलग पूर्वांचल राज्य के पर्चे भी बांटे। कहा जब तक पूर्वांचल का विकास नहीं होता है तब तक प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। आक्रोशित वंदना रघुवंशी ने कहा कि अभी तक हमारी बात नहीं सुनी गयी। हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ते रहे। मीडिया भी हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया। अब सभी देखेंगे और हमारी बात सुनेंगे। उन्होंने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य बनाया जाना चाहिए। काशी को इसकी राजधानी बनाने से पूर्वांचल का विकास होगा। बस में आग लगने के बाद सिगरा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर महिला ने फूंक दी वॉल्वो बस, मचा हड़कंप